यूपी का योगी मंत्रीमण्डल

यूपी का योगी मंत्रीमण्डल :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा सहित सुपर-47 की टीम इस प्रकार है -  

22 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ :-

●सूर्य प्रताप शाही यूपी बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं और राज्य में बीजेपी के कद्दावर माने जाते हैं।

●सुरेश खन्ना कैबिनेट मंत्री बने हैं। उन्हें RSS का करीबी माना जाता है।

●स्वामी प्रसाद मौर्य को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। वे बीएसपी छोड़कर बीजेपी में आए थे।

●सतीश महाना कैबिनेट मंत्री बने हैं। कानपुर से 7 बार विधायक बने हैं।

●राजेश अग्रवाल कैबिनेट मंत्री बने हैं।  बरेली कैंट से विधायक बने हैं। अमित शाह और योगी के करीबी माने जाते हैं।

●रीता बहुगुणा जोशी को कैबिनेट मंत्री का तोहफ़ा मिला है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं थी।

●दारा सिंह चौहान मऊ की मधुबनी सीट से चुनाव जीते हैं। 2015 में बीएसपी छोड़कर बीजेपी में आए थे।

●धर्मपाल सिंह राजनाथ सिंह और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। बीजेपी में पिछड़ी जाति के चेहरे हैं।

●एस पी सिंह बघेल टूंडला विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। एसपी से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

●सत्यदेव पचौरी कानपुर की गोविंदपुर सीट से जीते हैं। ABVP की राजनीति से जुड़े हैं। इस बार कैबिनेट मंत्री बने।

●रमापति शास्त्री यूपी में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। गौंडा के मनकापुर से चुनाव जीते हैं।

●जयप्रताप सिंह सिद्दार्थनगर की भांसी विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं।

●ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से चुनाव जीते हैं. इन्होंने बीएसपी के नेता को हराया है.

●बृजेश पाठक  को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है,  बृजेश पाठक बाहुबली छवि के नेता माने जाते हैं।

●लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। मथुरा की छाता विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं।

●चेतन चौहान भी टीम योगी में  कैबिनेट मंत्री बने हैं उन्होंने नौगांव सीट से जीत हासिल की है। चेतन चौहान इंडियन क्रिकेट टीम के भी सदस्य रहे हैं।

●श्रीकांत शर्मा को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी भी हैं।

●राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। वे चार बार विधायक रहे हैं।

●सिद्धार्थनाथ सिंह को बीजेपी ने योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बनाया है, पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री के परिवार से आते हैं।

●मुकुट बिहारी शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बहराइच के कैसरगंज सीट से दूसरी बार चुनाव जीते हैं।

●आशुतोष टंडन को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वे बीजेपी नेता लालजी टंडन के बेटे हैं।

●नंद गोपाल गुप्ता नंदी को बीजेपी सरकार ने कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया है। चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

 09 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) ने ली शपथ -

अनुपमा जायसवाल को योगी सरकार में राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। अनुपमा जायसवाल तराई इलाके से आती हैं।

 सुरेश राणा  को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर बीजेपी नेता हैं।

उपेन्द्र तिवारी को राज्यमंत्री बनाया गया है। उपेन्द्र तिवारी दूसरी बार चुनाव जीते हैं। यूपी का भूमिहार चेहरा माने जाते हैं।

डॉ महेन्द्र सिंह को बीजेपी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं।

स्वतंत्र देव सिंह को राज्यमंत्री पद बनाया गया। ABVP से जुड़े रहे हैं।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं।

धरम सिंह सैनी को बीजेपी ने राज्यमंत्री बनाया है। सहारनपुर के नकुड सीट से कांग्रेस के नेता इमरान मसूद को हराया है।

अनिल राजभर को राज्यमंत्री बनाया गया। राजभर समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

स्वाति सिंह योगी सरकार में राज्यमंत्री बनीं। लखनऊ की सरोजनी नगर से जीत हासिल की हैं।


13 लोगों को राज्य मंत्री बनाया गया :-

गुलाबो देवी को बीजेपी ने राज्यमंत्री बनाया है। यूपी की चंदौसी सीट से जीत हासिल की हैं।धोबी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।

जयप्रकाश निषाद को योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया है। देवरिया के रुद्रपुर से विधायक हैं। मल्लाह समुदाय से हैं।

अर्चना पांडेय को बीजेपी ने राज्यमंत्री बनाया है। सपा के गढ़ कन्नौज में बीजेपी के ब्राह्मण चेहरे के रुप में जानी जाती हैं।

जय कुमार जैकी को बीजेपी की योगी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। जयकुमार जैकी जहानाबाद सीट से विधायक हैं।

अतुल गर्ग को योगी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। गाजियाबाद शहर सीट से पहली बार विधायक बने हैं।

रणवेन्द्र प्रताप सिंह को राज्यमंत्री बनाया गया है। फतेहपुर के हुसैनगंज सीट से विधायक हैं।

नीलकंठ तिवारी को बीजेपी ने राज्यमंत्री बनाया है। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से पहली बार किसी शख़्स को मंत्री बनाया गया है।

मोहसिन रजा को बीजेपी सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है, मोहसिन रजा अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।

गिरीश यादव को राज्यमंत्री बनाया गया है। जौनपुर सदर सीट से पहली बार चुनाव जीते हैं।

बलदेव सिंह ओलख को राज्यमंत्री बनाया गया है। ओलख ने बिलासपुर सीट से जीत हासिल की है। सिख समुदाय से आते हैं।

मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी को राज्यमत्री बनाया गया है। कोरी समुदाय से जुड़े हैं । बुंदेलखंड से संबंधित हैं।

संदीप सिंह को राज्यमंत्री बनाया गया है, अलीगढ़ के अतरौली सीट से निर्वाचित हुए हैं। कल्याण सिंह के नाती हैं।

सुरेश पासी को राज्यमंत्री बनाया गया है, सुरेश पासी अमेठी की जगदीशपुर सीट से पहली बार विधायक बने हैं। बीजेपी के दलित नेता हैं।
 
● (पूरी लिस्ट साभार -Abp news)


बुन्देलखण्ड के सुपर-19 को ज्यादा महत्व न देकर पार्टी ने बुंदेलीजनादेश के साथ किया है सौतेला व्यवहार ।  जिसकी वजह शायद यहाँ के नेता ही हैं । बुन्देलखण्ड में आज भी एक मजबूत और कद्दावर नेता की दरकरार है ....... अब तो #योगी_सरकार से एक ही प्रश्न - बुन्देलखण्ड से सिर्फ एक ही क्यों ?


रिपोर्ट - अनुज हनुमत

Comments

Popular posts from this blog

#VisitMountAbu / चंद्रावती - "हजारों वर्ष पुराना ऐसा शहर जो आज भी जिंदा है...."

#Visit Mount Abu - विंध्य से अरावली की पहाड़ियों तक का सफर ...कुछ खास है

आखिरकार दस्यु सम्राट ददुआ को मरणोपरांत मिल ही गया भगवान का दर्जा, मूर्ति हुई स्थापित