Posts

Showing posts with the label #womensday #महिलादिवस

महिला दिवस विशेष : पूज्य माता श्री को प्रेषित पत्र ...

Image
दोस्तों आज पूरा विश्व  # महिला_दिवस  मना रहा है और सभी अपने अपने तरीके से इस पवित्र दिन को हर कदम पर साथ देने की कसम के साथ यादगार बनाना चाहता हैं और आज के दिन मैं भी इस दिन विशेष में बहुत से तथाकथित समाज के चिंतको के जैसे नकारात्मक बातें नही करूँगा बल्कि आज का ये पावन दिन मैं भी अपनी माँ को समर्पित करूँगा - मैं अभी तो अपनी माँ से 100 किमी दूर इलाहाबाद में हूँ पर आज मैं इस पवित्र दिन अपनी माता जी को अपना ये पत्र आप सभी के माध्यम से प्रेषित कर रहा हूँ - मेरी प्रिय माता श्री ,     प्रणाम ! मुझे भी सभी की तरह नही याद पर विश्वास है की मैंने भी अपने मुख से सबसे पहले माँ शब्द ही बोला होगा और आपने ने मुझे झट से अपनी गोद में उठाकर अपने आँचल से लगाया होगा ।सभी शास्त्र और विद्वानों का कहना है की 'माता ही एक बच्चे की प्राथमिक पाठशाला' होती है और इसका एहसास मुझे आज होता है जब मैं इस समाज रूपी माले में खुद को संस्कार रूपी मोतियों से पिरोया हुआ पाता हूँ । एक स्त्री को अपने जीवन में कई तरह के रिश्ते निभाने पड़ते हैं और हर रिश्ते में आप एक स्त्री को उसी विस्वास और समर्पण र...

महिला दिवस विशेष -महिला उत्पीड़न के पुरुष जिम्मेदार हैं !

Image
आज महिला दिवस है और सुबह से ही अधिकांश विद्वानों द्वारा लेखनी के माध्यम से  खूब चिंतन किया जा रहा है । आज के दिन खूब गोष्ठियां और तरह तरह के कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिसका आयोजन पुरुषों द्वारा किया जा रहा है और पुरुषों द्वारा ही 'खूब माइक तोड़ाई' भी हो रही है । मेरे व्यक्तिगत विचार हो सकता है की सभी पुरुषों को चुभें पर एक पुरुष होने के नाते मुझे तो बहुत शर्म महसूस होती है। इस पुरुषसत्तात्मक समाज में पुरुष अपनी झूठी शान बनाये रखने के लिए सदैव 'स्त्री' के स्वाभिमान को कुचलता है और फिर कुछ लोग,कुछ कुर्सियों के साथ एक अदद माइक लेकर सजाना शुरू करते हैं उस मंच को जहाँ रचा जाता है इज्जत सहेजने के कार्यक्रम का  'स्वांग' !........  कुछ घण्टे माइक तोड़ने के बाद खुद पुरुष ही कसम खाते हैं की हम हर हाल में महिलायों की सुरक्षा करेंगे । उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करेंगे ।         महिलाओं के उत्पीड़न के लिए ज्यादातर केवल पुरुष ही जिम्मेदार है जिसका सबसे बड़ा कारण 'सोंच का दोहरीकरण' है । अधिकांश ऐसे लोगों की गंदी मानसिकता उनके अपने रिश्तों में देखने को...