Posts

Showing posts with the label #पाठा

चित्रकूट - एक अदद पुल की आस में पथरा गईं दो पीढ़ियों की आंखें , पढिये ये रिपोर्ट

Image
  रानीपुर / मानिकपुर / चित्रकूट  मुख्यालय से लगभग 50 किमी की दूरी पर बसे रानीपुर-गिदुरहा गांव के ग्रामीणों को सबसे ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है । गाँव को एक अदद पुल की आवश्यकता है जिसकी आस में दो पीढियो की आंखें पथरा गईं । पुल न बने होने की वजह से हजारो लोगो को रोजाना मुसीबत का का सामना करना पड़ता है । पुल के नाम पर वर्षो पहले एक लेपिकरण अभियान के तहत छोटा सा पुल बनाया गया था जो बनते ही बह गया था । गांव के लोगों का कहना है कि आज आजादी के 70 साल बाद हमे लगता ही नही की हम आजाद हैं । एक ही समस्या के लिए कई पीढ़ियों से हम आस लगाए बैठे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नही । अब तो शासन और प्रशासन दोनों से विश्वास उठ गया है । बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है । स्कूल में टीचर भी अपनी मर्जी से ही आते जाते हैं - डकैत प्रभावित क्षेत्र होने का टैग जो लगा है हमारे गांव के ऊपर । फिलहाल सरकार के तमामं दावों की पोल खोलता ये पुल बरसात के दिनों में प्रशासन के लिए भी चुनौती साबित होता है । इस गांव में पुल न बने होने की वजह से एम्बुलेंस भी नही आती । ऐसे में मरीज को जैसे टांगकर/गोद मे उ...

क्या भाजपा की पटेल राजनीति बदल देगी पाठा की किस्मत !

Image
मानिकपुर/चित्रकूट मऊ- मानिकपुर (237) सीट से भाजपा ने पूर्व मंत्री आर. के. पटेल के ऊपर दांव लगा दिया है । खास बात ये है कि आरके पटेल कुछ ही दिन पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे ।  इस सीट से अब तीनों पटेल उम्मीदवार (सपा - डॉ. निर्भय सिंह पटेल ,बसपा-चन्द्रभान पटेल  ,भाजपा-आरके पटेल) । लगभग चार दशक से भी ज्यादा समय तक दस्यु प्रभाव झेलने के बाद आज भी यहाँ मूलभूत समस्याएँ जस की तस हैं । देखना दिलचस्प होगा कि बुन्देलखण्ड के इस सबसे पिछड़े और अतिसंवेदनशील क्षेत्र में कौन सा सियासी सूरमा बाजी मारेगा ! क्योंकि चुनाव के बाद की लड़ाई बहुत कठिन और संघर्ष भरी साबित होगी .. लेकिन भाजपा के इस टिकट ने इतना तो स्पष्ट रूप से बता दिया कि उसके पास फ़िलहाल इस क्षेत्र में कोई भी संघर्षशाली और मजबूत चेहरा नही है । पाठा के सियासी जानकारों की मानें तो बसपा प्रत्याशी चन्द्रभान सिंह पटेल पाठा की सियासी दौड़ से बाहर होते दिख रहे हैं । अभी तक भाजपा ऊंची जातियों की पार्टी कही जाती थी लेकिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में हुए टिकट बंटवारे ने इस मिथक को पलट दिया है । कल्याण सिंह के समय में भी भा...

सैकड़ों वर्ष पुराने थाने को शहीद स्थल के रूप में विकसित कराने हेतु कैबिनेट मंत्री को मानिकपुर विकास मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Image
मानिकपुर /चित्रकूट      विधानसभा चुनावों से ठीक पहले जिले के दौरे पर आये उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठीे आज दोपहर पाठा की धरत...

मानिकपुर तहसील मुख्यालय में गरीबों को कैम्प लगाकर बांटे गए कम्बल

Image
मानिकपुर/चित्रकूट   पूरे उत्तर भारत में ठंड ने तेजी से अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं । गरीबों को ठंड के प्रकोप से बचाने हेतु प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है । इसी क्रम में आज ...

जिंदगी और मौत के बीच की मजबूत कड़ी है हनुमत

Image
आज मैं आप सबको अपनी जिंदगी का वो दर्दनाक सच बताऊंगा जिसको याद करके मेरी आँखे आज भी आंसूओं से भर जाती है । जिंदगी के इसी हिस्से में मेरे नाम की सच्चाई भी छिपी है । ये पूरा वाकया ...