Posts

Showing posts with the label #india #pmoindia

रोड नही तो 'वोट' नही...........

Image
Add caption      मानिकपुर (चित्रकूट):  देश की आजादी को सत्तर वर्ष पूरे होने को हैं और आज भी हमारे देश के ऐसे बहुत से गाँव हैं जहाँ बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएँ अभी तक नही पहुँची हैं ।ऐसा ही एक बुन्देलखण्ड का रानीपुर गाँव है जो चित्रकूट जिले के अंतर्गत आता है । जिला मुख्यालय से 40 किमी की दूरी पर स्थित यह गाँव इस लिए भी खास है क्योंकि गाँव के ग्रामीणों ने ठीक 27 वर्ष पहले सड़क निर्माण के लिए अपनी सीधी  लड़ाई तत्कालीन लोकतान्त्रिक व्यवस्था के विरुद्ध लड़ी थी । सन् 1989 में ग्राम रानीपुर के ग्रामीणों ने रानीपुर-कल्याणगढ़ से मानिकपुर तक संपर्क मार्ग के लिए तत्कालीन विधानसभा चुनाव का बहिस्कार किया था । तदोपरांत सम्पर्क मार्ग पास हुआ एवं निर्माण कार्य भी शुरू हुआ था लेकिन आज तक पूरा नही हुआ ।  आज उस लड़ाई को भले ही 27 वर्ष का समय हो गया हो पर आज भी उस गाँव की युवा पीढी को अपने बाबा-दादा के संघर्ष के दिन याद हैं और गाँव की इस मौजूदा युवा पीढी ने ठान लिया है की अब किसी भी हाल में ये सड़क निर्माण पूरा कराकर रहेंगे और वो भी 27 वर्ष पहले वाले तरीके से यानि 'र...

खत उस ईश्‍वर के नाम, जिसने दुनिया को बनाया..

Image
                                                          ®प्रार्थना पत्र® सेवा में ,       श्रीमान् परमपिता परमेश्वर, हे ईश्वर ,       आज मन बहुत दुखित है इसलिए आपको ये पत्र प्रेषित कर रहा हूँ । आशा है आप इसे जरूर पढ़ेंगे । हर बार मौसम की मार किसानों के पेट पर ही क्यों ? जो पसीने की कमाई खाता है / जो जी-तोड़ मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है आखिर उस माटी के लाल का जीवन ही अन्धकारमय करके आपको कौन सी खुशी मिलती है ? आप इस पूरी सृष्टि के रचयिता हैं इसी कारण आपको 'परम पिता परमेश्वर' के नाम से भी जाना जाता है ।आप ही हमारे पालनहार हैं,चलो मान लिया की कुछ पापियों द्वारा इस सुंदर सी धरा को प्रदूषित किया जा रहा है जिससे पूरी सृष्टि के पिता होने के नाते आपका मन दुखित है और आप क्रोधित हैं पर आखिर किसानों से आपकी क्या दुश्मनी ? मैंने हमेशा अपने पूर्वजों से यही सुना था की किसान आपके सबसे प्र...