यूपी का योगी मंत्रीमण्डल
यूपी का योगी मंत्रीमण्डल :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और दिनेश शर्मा सहित सुपर-47 की टीम इस प्रकार है - 22 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ :- ●सूर्य प्रताप शाही यूपी बीजेपी के अध्यक्ष रहे हैं और राज्य में बीजेपी के कद्दावर माने जाते हैं। ●सुरेश खन्ना कैबिनेट मंत्री बने हैं। उन्हें RSS का करीबी माना जाता है। ●स्वामी प्रसाद मौर्य को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। वे बीएसपी छोड़कर बीजेपी में आए थे। ●सतीश महाना कैबिनेट मंत्री बने हैं। कानपुर से 7 बार विधायक बने हैं। ●राजेश अग्रवाल कैबिनेट मंत्री बने हैं। बरेली कैंट से विधायक बने हैं। अमित शाह और योगी के करीबी माने जाते हैं। ●रीता बहुगुणा जोशी को कैबिनेट मंत्री का तोहफ़ा मिला है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं थी। ●दारा सिंह चौहान मऊ की मधुबनी सीट से चुनाव जीते हैं। 2015 में बीएसपी छोड़कर बीजेपी में आए थे। ●धर्मपाल सिंह राजनाथ सिंह और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। बीजेपी में पिछड़ी जाति के चेहरे हैं। ●एस पी सिंह बघेल टूंडला विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। एस...