दोनों जहाँ तेरी मोहब्बत में हार के....
इलाहाबाद / कल दिनांक 04 फरवरी 2017 दिन शनिवार को इलाहाबाद के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित अमरनाथ झा छात्रावास के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'उदीषा-2017' की शुरुआत सायंकाल 'Social Gathering' से हुई । इस दौरान छात्रावास के समस्त अंतःवासी व कई पुरा अंतःवासी भी मौजूद रहे । इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छात्रावास के पूर्व अंतःवासी तथा इन्डियन ऑयल कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक अरुण कुमार शर्मा तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति के एस मिश्रा के कर कमलों द्वारा छात्रावास की वार्षिक पत्रिका 'सोविनियर' का विमोचन किया गया जिसके साथ ही त्रिदिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 'उदीषा-2017' की शुरुआत हो गई । मुख्य अतिथि छात्रावास के पूर्व अंतःवासी व इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक अरुण कुमार शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि मुझे यह देखकर आज बहुत खुशी हो रही है कि यह हॉस्टल आज भी अपनी परम्परा को बचाये हुए है । अमरनाथ झा छात्रावास की सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता मुझे पुराने दिनों की याद दिला रही है । मुझे आज बहुत गर्...