Posts

Showing posts with the label #मोनिकारानी #मतदान #23फरवरी #बुन्देलखण्ड

जज्बे को सलाम : दशकों डाकुओं का गढ़ रहे पाठा में इस अधिकारी के कारण आजादी के बाद पहली बार होगा ऐतिहासिक मतदान !

Image
   चित्रकूट/ उत्तर प्रदेश में बुन्देलखण्ड सबसे पिछड़ा इलाका माना जाता है । बुन्देलखण्ड में चित्रकूट और चित्रकूट में मानिकपुर तहसील सबसे पिछडा स्थान है । मानिकपुर तहसील पूरे उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा इलाका है । मानिकपुर का एक बड़ा भूभाग पाठा के नाम से जाना जाता है जहाँ कि हालत सबसे ज्यादा दयनीय है । आज भी यहाँ ऐसे गाँव हैं जहाँ आजादी के 70 सालों बाद भी मूलभूत सुविधाएँ नही पहुँची हैं । यहाँ सबसे ज्यादा संख्या आदिवासी जाति के लोगो की है ।   दशकों तक दस्यु प्रभावित होने का कलंक झेलने वाला ये क्षेत्र आज भी उस खौफ से पूरी तरह खुद को बाहर नही निकाल पाया है । पहले कई वर्षों तक लगातार यहाँ के चुनावों में दस्यु प्रभाव व उनका आतंक का प्रभाव देखा जाता था जिसका सीधा असर मतदान पर पड़ता था । दस्यु सम्राट ददुआ के खात्मे के बाद से यहाँ के माहौल में धीरे धीरे काफी सुधार हुआ है और अब यहाँ की आम जनता भी काफी जागरूक हो चुकी है । दस्यु खौफ के कारण बड़े पैमाने पर क्षेत्र से हो रहा लोगो का पलायन भी रुका है ।  सबसे बड़ा परिवर्तन इस पाठा क्षेत्र में आगामी 23 फरवरी को दिखेगा जब ज्यादा...