कर्ज और भूख से आत्महत्या कर रहे किसान बनाम भाजपा का चुनावी आत्मचिंतन
संगम नगरी इलाहाबाद में 12 और 13 को भाजपा की राष्ट्रिय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमे पूरे देश से तमाम बड़े भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगेगा और सबसे ख़ास बात यह है की इसमें प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी भी शिरकत करेंगे । इस बाबत पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका है, जिसमें हजारो करोड़ रूपये फूंके जा चुके हैं । शहर के सारे होटल बुक हो चुके हैं । लाखो-करोड़ों के पोस्टर भी नेताओं ने लगा रखे हैं । भाजपा की इस राष्ट्रिय कार्यकारिणी की बैठक में अगामी चुनावों के लिए पार्टी नई रणनीति तय करेगी । लेकिन उन सूखे की मार झेल रहे किसानों का क्या होगा जिन्हें प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से आस है । बुन्देलखण्ड का सूखा इलाका इलाहाबाद से महज 100 किमी की दूरी से शुरू हो जाता है ऐसे में जब किसानों को ये पता चल रहा है की भाजपा अपने इस कार्यक्रम में हजारों करोड़ रूपये फूंक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शिरकत करने आ रहे हैं तो उनमे इस बात को लेकर निराशा के साथ साथ गुस्सा भी पनप रहा है की आखिर इतना बड़ा आयोजन और उसमें खर्च किया जा रहा है बेफिजूल धन कहाँ तक जा...