पांच वर्ष का मौका दीजिये ,हर पैमाने पर स्थितियाँ बदली जाएंगी - पीएम मोदी
इलाहाबाद / उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान सम्पन्न हो चुका है और चौथे चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियों के बडे नेता धुंआधार रैलियां करने में जुटे हैं । आज इलाहाबाद के फूलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द मोदी ने प्रदेश के तीनों प्रमुख विरोधी दलों, सपा,बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा । पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ ये दल अपनी इज्जत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी प्रदेश के विकास के लिए चुनाव में है । रैली को संबोधित करते हुये पीएम मोदी ने कहा कि पूरे यूपी में परिवर्तन की आंधी चल रही है और यूपी के लोग समाजवादी पार्टी के कुशासन से तंग आ चुके हैं । पीएम ने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यूपी अपराध, अत्याचार, भाई-भतीजावाद और शोषण में एक नंबर पर है. शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार के नाम पर यूपी सबसे आखिरी कतार में खड़ा है. सपा-कांग्रेस गठबंधन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि एक 'यूपी बेहाल करने वाले' और एक 'यूपी बेहाल वाले' का गठबंधन हुआ है. यूपी में भाजपा के लिए पांच वर्ष का मौका मांगते हुए पीएम ने कहा हर पैमाने पर स्थित...