आज अमरनाथ झा छात्रावास में होगा त्रिदिवसीय 'उदीषा-2017' का शानदार आगाज
इलाहाबाद / इलाहाबाद विश्वविद्यालय का सबसे पुराना एवं प्रतिष्ठित अमरनाथ झा छात्रावास अपनी पूर्व परम्परा को जारी रखते हुए त्रिदिवसीय सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव 'उदीषा-2017' का भव्य आयोजन 04 फरवरी 2017 से 06 फरवरी 2017 तक कर रहा है । जिसकी शुरुआत आज से होगी । कल अमरनाथ झा छात्रावास में आयोजित हुई प्रेस कांफ्रेंस में कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी अनुज हनुमत ने बताया कि सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव उदीषा2017 की शुरुआत आज शाम को 'Social Gathering' से होगी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छात्रावास के पूर्व अंतःवासी तथा इन्डियन ऑयल कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक अरुण कुमार शर्मा तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सम्मानीय कुलपति आर.एल. हांगलू होंगे । कार्यक्रम में छात्रावास के अधीक्षक सुमीत द्विवेदी और सरंक्षक जे एन त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे । सांस्कृतिक संध्या का संचालन श्यामल नारायण जी करेंगे । अनुज हनुमत ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण अंग्रेजी नाटक 'I will walk all over you're , मुंशी प्रेमचंद्र कृत कहानी 'मंत्र' का नाटकीय मंचन एवं कब्बाली होंगे । इस मौक...