Posts

Showing posts with the label #चित्रकूट

अच्छी पहल : वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रशासन से ग्रामीण हुए रूबरू

Image
चित्रकूट । जहां समूचे देश मे पीएम मोदी के महत्वाकांक्षी प्लान 'डिजिटल इंडिया' का प्रचार प्रसार तेजी से किया जा रहा है । वहीं एक बात ये भी सच है कि अभी भी इसकी पहुंच से सूदूर गांव के ग्रामीण दूर हैं । फिलहाल डिजिटल इंडिया के बढ़ते दायरे ने अधिकांश गांवो तक मोबाइल इंटरनेट की सेवा पहुंचा दी है । ऐसे में ग्रामीण इलाकों में हर हाथ मे मोबाइल की पहुंच होने से प्रशासन के साथ संवाद तेजी से बढ़ रहा है । ऐसी ही एक मुहीम के बारे में मेरे दिमाग मे स्वतः ही आया । मैंने फौरन जिलाधिकारी महोदय से बात की और बुन्देलखण्ड के अतिपिछड़े चित्रकूट जनपद में इसकी शुरूआट करने की सोंची । इस मुहीम में बड़ा सहयोग मिला जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा का । दोनों ने मुहीम को अपनाते हुए सूदूर ग्रामीण इलाकों में बैठे ग्रामीणों से वीडियो कॉलिंग के तहत फेस टू फेस बात करते हुए उनकी समस्याएं जानी । समूचे सूबे में ये पहला मौका था की जब किसी जिले के ग्रामीण इलाके से ग्रामीणों ने मोबाइल की मदद से सीधे कई किमी दूर बैठकर जिलाधिकारी और एसपी से सीधा संवाद स्थापित करते हुए अपनी समस्याएं साझा की । ...

जज्बे को सलाम : दशकों डाकुओं का गढ़ रहे पाठा में इस अधिकारी के कारण आजादी के बाद पहली बार होगा ऐतिहासिक मतदान !

Image
   चित्रकूट/ उत्तर प्रदेश में बुन्देलखण्ड सबसे पिछड़ा इलाका माना जाता है । बुन्देलखण्ड में चित्रकूट और चित्रकूट में मानिकपुर तहसील सबसे पिछडा स्थान है । मानिकपुर तहसील पूरे उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा इलाका है । मानिकपुर का एक बड़ा भूभाग पाठा के नाम से जाना जाता है जहाँ कि हालत सबसे ज्यादा दयनीय है । आज भी यहाँ ऐसे गाँव हैं जहाँ आजादी के 70 सालों बाद भी मूलभूत सुविधाएँ नही पहुँची हैं । यहाँ सबसे ज्यादा संख्या आदिवासी जाति के लोगो की है ।   दशकों तक दस्यु प्रभावित होने का कलंक झेलने वाला ये क्षेत्र आज भी उस खौफ से पूरी तरह खुद को बाहर नही निकाल पाया है । पहले कई वर्षों तक लगातार यहाँ के चुनावों में दस्यु प्रभाव व उनका आतंक का प्रभाव देखा जाता था जिसका सीधा असर मतदान पर पड़ता था । दस्यु सम्राट ददुआ के खात्मे के बाद से यहाँ के माहौल में धीरे धीरे काफी सुधार हुआ है और अब यहाँ की आम जनता भी काफी जागरूक हो चुकी है । दस्यु खौफ के कारण बड़े पैमाने पर क्षेत्र से हो रहा लोगो का पलायन भी रुका है ।  सबसे बड़ा परिवर्तन इस पाठा क्षेत्र में आगामी 23 फरवरी को दिखेगा जब ज्यादा...

मानिकपुर : "मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अंतर विद्यालय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न"

Image
मानिकपुर (चित्रकूट) / आज मानिकपुर नगर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के विशाल प्रांगड़ में 'मतदाता जागरूकता अभियान' के तहत 'अंतर विद्यालय रंगोली प्रतियोगिता' आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में कुल 11 विद्यालयों के छात्र छात्राओं के समूह ने भाग लिया । छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगों से सज्जित मनमोहक रंगोली बनाई जिसके माध्यम से उन्होंने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया । छात्र छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता के तहत आयोजित की गई इस प्रतियोगिता का जबरदस्त उत्साह दिखा ।  इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जवाहर नवोदय विद्यालय , द्वितीय स्थान पूर्व कन्या विद्यालय भंवरी , तृतीय स्थान आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर को प्राप्त हुआ । सभी विजेता टीमों को उपजिलाधिकारी रामशंकर ने ट्राफी देकर पुरुस्कृत करते हुए छात्र छात्राओं के सौन्दर्यभाव एवं प्रयास की सराहना की ।  कार्यक्रम के अंत में नायब तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा ने प्रांगड़ में उपस्थित सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुये सभी से आने वाली 23 तारीख (फरवरी) को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान में भाग लेने की अपील की । इस मौके...

क्या भाजपा की पटेल राजनीति बदल देगी पाठा की किस्मत !

Image
मानिकपुर/चित्रकूट मऊ- मानिकपुर (237) सीट से भाजपा ने पूर्व मंत्री आर. के. पटेल के ऊपर दांव लगा दिया है । खास बात ये है कि आरके पटेल कुछ ही दिन पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे ।  इस सीट से अब तीनों पटेल उम्मीदवार (सपा - डॉ. निर्भय सिंह पटेल ,बसपा-चन्द्रभान पटेल  ,भाजपा-आरके पटेल) । लगभग चार दशक से भी ज्यादा समय तक दस्यु प्रभाव झेलने के बाद आज भी यहाँ मूलभूत समस्याएँ जस की तस हैं । देखना दिलचस्प होगा कि बुन्देलखण्ड के इस सबसे पिछड़े और अतिसंवेदनशील क्षेत्र में कौन सा सियासी सूरमा बाजी मारेगा ! क्योंकि चुनाव के बाद की लड़ाई बहुत कठिन और संघर्ष भरी साबित होगी .. लेकिन भाजपा के इस टिकट ने इतना तो स्पष्ट रूप से बता दिया कि उसके पास फ़िलहाल इस क्षेत्र में कोई भी संघर्षशाली और मजबूत चेहरा नही है । पाठा के सियासी जानकारों की मानें तो बसपा प्रत्याशी चन्द्रभान सिंह पटेल पाठा की सियासी दौड़ से बाहर होते दिख रहे हैं । अभी तक भाजपा ऊंची जातियों की पार्टी कही जाती थी लेकिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में हुए टिकट बंटवारे ने इस मिथक को पलट दिया है । कल्याण सिंह के समय में भी भा...

क्या भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में भाजपा के दशकों पुराने सियासी वनवास को खत्म कर पाएंगे चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय !

Image
चित्रकूट (ऊप्र) /   आखिरकार भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी करते हुए बुन्देलखण्ड में भी अब तक 16 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं । जिसमे सबसे अहम बांदा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटें थी । कल जारी लिस्ट में सबसे अहम कर्वी ,बांदा, नरैनी सीटों पर भी पार्टी ने अपनी तस्वीर स्पष्ट कर दी है । पिछले कई दशकों से चित्रकूट में वनवास काट रही पार्टी ने पिछला चुनाव हारे चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को अपना उम्मीदवार घोषित करके सबको चौंका दिया है। खास बात ये है कि चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय एक बार और इसी विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार रह चुके हैं और उन्होंने खासा प्रभावित भी किया था क्योंकि उस समय भाजपा का क्षेत्र में कोई खास जनाधार नही बचा था ।  आपको बता  दें कि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने वर्ष 2012 में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह 32507 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। जिसको भी पार्टी ने ध्यान में रखकर उन्हें एक बार फिर मौक़ा दिया है । कर्वी विधानसभा में अगर अन्य पार्टियों की बात करें तो समाजवादी पार्टी से दस्यु ददुआ के पुत्र व पूर्व विधायक वीर...

जिंदगी और मौत के बीच की मजबूत कड़ी है हनुमत

Image
आज मैं आप सबको अपनी जिंदगी का वो दर्दनाक सच बताऊंगा जिसको याद करके मेरी आँखे आज भी आंसूओं से भर जाती है । जिंदगी के इसी हिस्से में मेरे नाम की सच्चाई भी छिपी है । ये पूरा वाकया ...