Posts

Showing posts with the label #मतदाता_जागरूकता #मानिकपुर #चित्रकूट

आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Image
मानिकपुर (चित्रकूट) / आज मानिकपुर नगर स्थित आदर्श इंटर कालेज में जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में नव प्रवर्तन जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मानिकपुर  रामशंकर ,विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ,जिला समन्वयक शनि कुमार और अध्यक्ष प्रधानाचार्य राकेश चंदेल ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की ।  आदर्श इंटर कालेज के छात्र-छात्रायों ने कई कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी ।       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रामशंकर सहित सभी अतिथियों ने छात्र छात्राओं द्वारा बनाये गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया । उपजिलाधिकारी रामशंकर ने छात्र छात्राओं के द्वारा बनाये गये मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने काफी बढ़िया मॉडल बनाये और सबसे अच्छी बात यह रही कि सभी ने नई सोंच के साथ कई प्रमुख विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किये । विज्ञान प्रदर्शनी में कई परिषदीय विद्यालयों सहित त्यागी इंटर कालेज ऐंचवारा ,देवकली इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ...