खौफ का ख़ात्मा - पाठा में हुआ ऐतिहासिक मतदान
ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट - जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी के नेतृत्व में कई महीनों से लगातार मतदाता जागरूकता को लेकर चलाये जा रहे अभियान का असर कल हुए मतदान में बड़े पैमाने पर देखने को मिला । चित्रकूट जिले के पाठा क्षेत्र में कल मतदान को लेकर ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला । ध्यान देने वाली बात यह है कि केकरामार गाँव के मतदाता जिन्होंने कल सुबह मतदान करने से इंकार किया था लेकिन वहां प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को समझाने के बाद मतदान में तेजी आई और यहाँ भी 50% से अधिक मतदान हुआ । अगर मतदाताओं के रूख की बात करें तो उनका कहना था कि हमने इस बार विकास के लिए वोट किया है और हम चाहते हैं कि हमारी मूलभूत समस्याएं (बिजली ,पानी ,सड़क ,मकान ) दूर हो । सभी बूथों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था थी । ब...