Posts

Showing posts with the label #UDEESHA2017

सांस्कृतिक कुम्भ उदीषा-2017 के दूसरे दिन दिखा संस्कृतियों का संगम

Image
इलाहाबाद / संगम नगरी इलाहाबाद स्थित अमरनाथ झा छात्रावास में चल रहे त्रिदिवसीय सांस्कृतिक कुम्भ 'उदीषा-2017' के दूसरे दिन कल सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार आगाज हुआ । दूसरे दिन अमरनाथ झा छात्रावास के पुराअंतःवासी व अतिथि श्री अनिल कश्यप (सेवानिवृत्त आईएस) , अविनाश चंद्र पांडेय (पूर्व कुलपति ,बुन्देलखण्ड  विश्वविद्यालय) के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का उदघाटन किया गया । इस मौके पर छात्रावास के अधीक्षक सुमीत द्विवेदी ,सरंक्षक जे एन पाण्डेय , सामाजिक सचिव शिवम पाण्डेय , सामान्य सचिव शिवम सिंह भी उपस्थित रहे । कल दिन की शुरुआत 'A.J. Gold Debate' से हुई जिसमें आधा दर्जन टीमों ने सहभाग किया । इस प्रतियोगिता के टीम इवेंट में प्रथम स्थान देवेश निरंजन और एस आदिफ रिजवी (अमरनाथ झा छात्रावास) , द्वितीय स्थान तूबा मसूद और कौशिकी शुक्ला (अंग्रेजी विभाग इविवि ) , तृतीय स्थान आस्था बजाज और साक्षी ग्रोवर ( प्रियदर्शनी छात्रावास) को प्राप्त हुआ । इसी प्रतियोगिता के व्यक्तिगत परिणामों में प्रथम स्थान देवेश निरंजन , द्वितीय स्थान आसिफ रिजवी और तृतीय स्थान संयुक्त रू...

आज अमरनाथ झा छात्रावास में होगा त्रिदिवसीय 'उदीषा-2017' का शानदार आगाज

Image
इलाहाबाद / इलाहाबाद विश्वविद्यालय का सबसे पुराना एवं प्रतिष्ठित अमरनाथ झा छात्रावास अपनी पूर्व परम्परा को जारी रखते हुए त्रिदिवसीय सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव 'उदीषा-2017' का भव्य आयोजन 04 फरवरी 2017 से 06 फरवरी 2017 तक कर रहा है । जिसकी शुरुआत आज से होगी । कल अमरनाथ झा छात्रावास में आयोजित हुई प्रेस कांफ्रेंस में कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी अनुज हनुमत ने बताया कि सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव उदीषा2017 की शुरुआत आज शाम को 'Social Gathering' से होगी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छात्रावास के पूर्व अंतःवासी तथा इन्डियन ऑयल कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक अरुण कुमार शर्मा तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सम्मानीय कुलपति आर.एल. हांगलू होंगे । कार्यक्रम में छात्रावास के अधीक्षक सुमीत द्विवेदी और सरंक्षक जे एन त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे ।   सांस्कृतिक संध्या का संचालन श्यामल नारायण जी करेंगे । अनुज हनुमत ने बताया कि आज के  कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण अंग्रेजी नाटक 'I will walk all over you're , मुंशी प्रेमचंद्र कृत कहानी 'मंत्र' का नाटकीय मंचन एवं कब्बाली होंगे । इस मौक...