Posts

Showing posts with the label #bjp #VarunGandhi #india #upgov #bjym

कर्ज और भूख से आत्महत्या कर रहे किसान बनाम भाजपा का चुनावी आत्मचिंतन

Image
संगम नगरी इलाहाबाद में 12 और 13 को भाजपा की राष्ट्रिय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमे पूरे देश से तमाम बड़े भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगेगा और सबसे ख़ास बात यह  है  की इसमें प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी भी शिरकत करेंगे । इस बाबत पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा चुका  है,  जिसमें हजारो करोड़ रूपये फूंके जा चुके हैं । शहर के सारे होटल बुक हो चुके हैं । लाखो-करोड़ों के पोस्टर भी नेताओं ने लगा रखे हैं । भाजपा की इस राष्ट्रिय कार्यकारिणी की बैठक में अगामी चुनावों के लिए पार्टी नई रणनीति तय करेगी ।  लेकिन उन सूखे की मार झेल रहे किसानों का क्या होगा जिन्हें प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से आस है । बुन्देलखण्ड का सूखा इलाका इलाहाबाद से महज 100 किमी की दूरी से शुरू हो जाता है ऐसे में जब किसानों को ये पता चल रहा है की भाजपा अपने इस कार्यक्रम में हजारों करोड़ रूपये फूंक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शिरकत करने आ रहे हैं तो उनमे इस बात को लेकर निराशा के साथ साथ गुस्सा भी पनप रहा है की आखिर इतना बड़ा आयोजन और उसमें खर्च किया जा रहा है बेफिजूल धन कहाँ तक जा...

वरुण गांधी हो सकते हैं भाजपा से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार !

Image
  🏼 अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव हैं जिसकी तपिश प्रदेश में अभी से दस्तक देने लगी है और सभी पार्टियों ने लगभग अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे सामने ला दिए हैं पर भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक चेहरे से पर्दा नही उठाया है । आज चुनावी ठप्पा के इस भाग में हम कोशिश करेंगे उन सभी संभावानाओं को तलाशने की जिससे ये समझा जा सके आखिर आने वाले चुनाव में पार्टी किस चेहरे पर अपना दांव खेल सकती है ।      अगर भाजपा यूपी में आने वाले चुनावों में मुख्यमंत्री पद के लिए स्मृति ईरानी को अपना चेहरा बनाती है तो परिणाम दिल्ली जैसे होंगे और हाल बिहार जैसे । क्योंकि स्मृति ईरानी यूपी के लिए अभी भी एक नया सियासी चेहरा ही होंगी लेकिन कुछ लोगो का कहना है की अगर स्मृति ईरानी को आगे किया जाये तो महिलाओं के वोट बैंक में सबसे ज्यादा सेंध लगाई जा सकती है और यूपी की बाजी मारी जा सकती है पर क्या यूपी में केवल महिलाएं ही सियासत की कुर्सी तक किसी भी पार्टी को पहुंचा देंगी ऐसा मुमकिन नही लगता है । क्योंकि ऐसी स्थिति में दूसरी महिला उम्मीदवार खुद बसपा सुप्रीमों मायावती ही होंगी जिन्हें भी ये ब...