विशेष: 01 अगस्त का है अपना ऐतिहासिक महत्व ! पढ़िए क्यों है खास ..


आप को जानकर हैरानी होगी की बारह महीनो में एक ऐसा भी महीना है जिसका पहला दिन ही अपने आगोश में कई इतिहास समेटे हो । जी हाँ ऐसा ही महीना है 'अगस्त' और इसकी पहली तारीख ही भारतीय एवं विश्व इतिहास में अपना अलग महत्व रखती है ।दरअसल 1 अगस्त का अपना ही एक खास महत्व है। इस दिन कई ऐसी घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आइये जानें ऐसी कौन कौन सी घटनाये हैं जो भारतीय एवं विश्व इतिहास में 1 अगस्त की तारीख में दर्ज हुई -

1 अगस्त 1831: लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।

1 अगस्त 1883: ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा शुरु की गई।

1अगस्त 1914 - प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, जर्मनी द्वारा रूस।

1 अगस्त 1916: महिला अधिकारों की सर्मथक तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की।

1 अगस्त 1920: महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त केसर ए हिंद पुरस्कार को लौटाया।

1 अगस्त 1920: महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।

1 अगस्त 1953: देश में सभी एयरलाइंसों का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।

1 अगस्त 1953: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफतार किया गया।

1 अगस्त 1957: नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना हुई।

1 अगस्त 1960: इस्लामाबाद को पाकिस्तान की संघीय राजधानी घोषित किया गया।

1 अगस्त 1975: दर्बा बनर्जी व्यावसायिक यात्री विमान उड़ाने वाली विश्व की पहली महिला पायलट बनीं।

1 अगस्त 1995- हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की

1 अगस्त 2000- ईरान में महिलाएं भी इमाम बनीं।

1 अगस्त 2004- श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या 'मैन आफ़ द सिरीज' बने।

1 अगस्त 2005 - सऊदी अरब के बादशाह फहद बिन अब्दुल अजीज का निधन, दिवंगत बादशाह के भाई शाहजादा अब्दुल्ला बिन अब्दुल अजीज को देश का नया शासक नियुक्त किया गया।

1अगस्त 2006 - जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

1 अगस्त 2007 - वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने तीन रजत पदक जीते।

1 अगस्त 2008 - अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।

1 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1882 - पुरुषोत्तम दास टंडन - स्वतंत्रता सेनानी
1899 - कमला नेहरू - प्रथम प्रधानमंत्रीजवाहर लाल नेहरू की पत्नी
1910 - मुहम्मद निसार, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
1913 - भगवान दादा, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
1924 - फ्रैंक वोरेल, वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर
1932 - मीना कुमारी, फ़िल्म अभिनेत्री
1955 - अरुण लाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1939 - गोविन्द मिश्र, प्रसिद्ध साहित्यकार

1 अगस्त को हुए निधन

1913 - देवकीनन्दन खत्री - हिन्दी के महान और प्रथम तिलिस्मी लेखक।
1920 - बाल गंगाधर तिलक, विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और भारतीय राष्ट्रवादी नेता
1999 - नीरद चन्द्र चौधरी - भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान।
2008 - हरकिशन सिंह सुरजीत, भारतीय राजनेता
2000 - अली सरदार जाफ़री, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर।

   बहरहाल 1 अगस्त का दिन वाकई बहुत महत्वपूर्ण है जो अपने आगोश में इतिहास की कई प्रमुख घटनाओं को समेटे हुए है ।

रिपोर्ट-अनुज हनुमत

Comments

Popular posts from this blog

#VisitMountAbu / चंद्रावती - "हजारों वर्ष पुराना ऐसा शहर जो आज भी जिंदा है...."

#Visit Mount Abu - विंध्य से अरावली की पहाड़ियों तक का सफर ...कुछ खास है

आखिरकार दस्यु सम्राट ददुआ को मरणोपरांत मिल ही गया भगवान का दर्जा, मूर्ति हुई स्थापित